Road Accident: ट्रक और कार की भीषण टक्कर,तीन बच्चों समेत चार लोगों की मौत

हरियाणा के झज्जर जिले में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार को एक ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी, जिससे कार सवार तीन बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 26 July 2023, 3:27 PM IST

चंडीगढ़: हरियाणा के झज्जर जिले में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार को एक ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी, जिससे कार सवार तीन बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार बहादुरगढ़ सदर थाने के प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि यह दुर्घटना तड़के बहादुरगढ़ के पास हुई। घटना के समय कार सवार लोग राजस्थान से मेरठ जा रहे थे।

कुमार ने बताया, 'कार चालक ने अपना वाहन राजमार्ग के किनारे खड़ा किया था, तभी एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिससे चार लोगों की मौत हो गई।'

Published :  26 July 2023, 3:27 PM IST