
सागर: मध्यप्रदेश के सागर जिले के खुरई थाना क्षेत्र में आज एक कार के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार दूल्हे की मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य सुरक्षित हैं। बारात रायसेन जिले से सागर के खुरई जा रही थी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार यह घटना खुरई थाना क्षेत्र के सुमरेड़ी सिमरिया के बीच हुयी है। दुर्घटना में दुल्हे राजकुमार की मौत हो गयी और उसमें सवार तीन अन्य लोग बच गए।
रायसेन जिले के बेगमगंज के ग्राम गोरखपुर निवासी रामकुमार का विवाह सागर जिले के खुरई तहसील के ग्राम बचऊ बांदरी गांव में तय हुआ था। इस घटना के चलते शादी की खुशियां मातम में बदल गयीं। (यूनिवार्ता)
Published : 11 May 2022, 1:44 PM IST