Road Accident: एक्सप्रेसवे पर फटा तेज रफ्तार कार का टायर, इस तरह हुई छह लोगों की मौत

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह एक कार का टायर फट जाने के कारण उसमें सवार छह लोगों की मौत हो गयी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 12 March 2023, 12:22 PM IST

बुलढाणा: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह एक कार का टायर फट जाने के कारण उसमें सवार छह लोगों की मौत हो गयी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा शिवणी पिसा गांव में सुबह आठ बजे हुआ जब एक कार औरंगाबाद से शेगांव की ओर जा रही थी।

उन्होंने कहा, ‘‘कार में सवार छह लोगों की मौत हो गयी। प्रथम दृष्टया, ऐसा लगता है कि टायर फटने की वजह से दुर्घटना हुई। घटनास्थल से और जानकारियां जुटायी जा रही हैं।’’

Published :  12 March 2023, 12:22 PM IST