
कन्नौज: रविवार देर रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ठठिया थाना क्षेत्र के पिपरौली गांव के पास 208 किलोमीटर पर दिल्ली से लखनऊ जा रही स्लीपर बस खराब खड़े ट्रक में घना कोहरा की वजह से पीछे से टकराकर अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस-वे से नीचे जा गिरी। चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक पुलिस और यूपीडा टीम ने बचाव कार्य करते हुए घायलों को दुर्घटनाग्रस्त बस से बाहर निकाला। हादसे में करीब 17 लोग घायल हो गए। जिसमें गंभीर रूप घायल बागपत के प्रदीप कुमार, मध्यप्रदेश के मनाली निवासी अभिषेक, मऊ के चांदापुर निवासी सलीम, रायबरेली निवासी दीपा, शिवी और शिवांश को तिर्वा राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
हादसे में रायबरेली के कृष्णानगर की रहने वाली अनीता बाजपेयी, संजना और 12 बर्षीय देवांश की मौत हो गई। सूचना मिलते ही एसपी कुंवर अनुपम सिंह समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तीनों शवों को मोचर्री में रखवा दिया है।
Published : 9 January 2023, 1:14 PM IST
Topics : एक्सप्रेसवे एक्सीडेंट कन्नौज तीन की मौत लखनऊ आगरा