Site icon Hindi Dynamite News

Sushant Singh Rajput: मुंबई पहुँची पटना पुलिस, घर से गायब सुप्रीम कोर्ट पहुँची रिया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में बिहार से मुंबई केस ट्रांसफर करने के लिए रिया ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। पूरी खबर..
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Sushant Singh Rajput: मुंबई पहुँची पटना पुलिस, घर से गायब सुप्रीम कोर्ट पहुँची रिया

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में हर क्षण एक नया मोड़ आते हुए दिखाई दे रहा है। सुशांत के पिता के के सिंह ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR दर्ज कराई है और आरोप लगाया है कि एक्ट्रेस ने उनके बेटे के बैंक अकाउंट से 15 करोड़ रुपए निकाल लिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने ये भी आरोप लगाया है कि उन्होंने सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाया है। के के सिंह ने शिकायत पत्र में कहा कि बात ना मानने पर रिया सुशांत को मेडिकल रिपोर्ट मीडिया में लाने की धमकी भी दिया करती थीं। 

इस बीच ये जानकारी भी सामने आयी है कि अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दी है। उन्होंने अपनी अर्जी में पटना में दर्ज मामले की जांच मुम्बई में ट्रांसफर करने की मांग की है। उनका कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले की जांच पहले से ही मुम्बई पुलिस कर रही है। ऐसे में पटना में अलग से जांच के कोई मायने नहीं है।

मंगलवार की रात पटना पुलिस की चार टीम मुंबई पहुँची। बुधवार को जब पुलिस रिया चक्रवर्ती के फ्लैट पर उनसे पूछताछ करने के लिए गईं, तब रिया उन्हें वहाँ नही मिली। जिसके बाद पुलिस का शक और भी गहरा होते जा रहा है। खबर के मुताबिक एक्ट्रेस अपने घर पर मौजूद नहीं थी। यहां तक कि रिया से फोन से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। रिया से पूछताछ के लिए अब बिहार पुलिस अब नोटिस देने पर विचार कर रही है.

पटना पुलिस मुंबई पहुंचते ही सुशांत और रिया के करीबीयों के बयान दर्ज किए, जिसके बाद बिहार पुलिस की टीम मुंबई क्राइम ब्रांच के डीसीपी से मुलाकात करेगी। मुंबई पुलिस से मिलकर बिहार की टीम सुशांत की केस डायरी और बाकी सबूतों और कागजात को भी हासिल करेगी।
 

Exit mobile version