
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में राजस्व विभाग के अधिकारियों ने अवैध तरीके से रेत खनन में इस्तेमाल किए जाने वाले एक करोड़ रुपये की कीमत के उपकरण नष्ट कर दिए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार ठाणे के तहसीलदार युवराज बांगर ने पीटीआई-भाषा को बताया कि शिकायतों के बाद मंगलवार को मुंब्रा इलाके में छापेमारी की गई।
उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान कई नाव समेत एक करोड़ रुपये के विभिन्न उपकरण नष्ट किए गए।
Published : 26 July 2023, 2:00 PM IST
Topics : अवैध उपकरण ठाणे नष्ट महाराष्ट्र राजस्व विभाग रेत खनन