
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के तेज तर्रार आईएएस अफसर रहे डॉ. प्रभात कुमार सेवानिवृति के बाद एक बार फिर वापसी कर रहे हैं। 1985 बैच के आईएएस प्रभात कुमार को लोक सेवा आयोग अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपने कार्यकाल के दौरान उनकी छवि बेहद साफ सुथरी रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्ताव पर राज्यपाल राम नाईक ने उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग (यूपीपीएससी) के अध्यक्ष पद के लिए डॉ. प्रभात कुमार के नाम को मंजूरी दे दी है। सेवानिवृत्त आइएएस अधिकारी डॉ. प्रभात के अलावा आयोग में सदस्य (शासकीय सेवा) के लिए प्रेम कुमार सिंह का नाम अनुमोदित किया है। नियुक्ति व कार्मिक विभाग से इनका आदेश जल्द जारी हो जाएगा।
Published : 30 June 2019, 11:06 AM IST
Topics : आईएएस उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग प्रभात कुमार मुख्यमंत्री यूपीपीसीएस योगी आदित्यनाथ राज्यपाल रिटायर्ड लखनऊ