
महराजगंजः मद्धेशिया वैश्य समाज की नई कार्यकारिणी का चुनाव चौक रोड स्थित एक मैरिज हॉल में रविवार को संपन्न हुआ। सर्वसम्मति से स्वजातीय बंधुओं ने अध्यक्ष व महामंत्री का चुनाव किया। बता दें कि महराजगंज जनपद के ब्लॉक व तहसील के अलावा गोरखपुर, कुशीनगर आदि जिलों से मद्धेशिया वैश्य समाज के लोगों ने चुनाव में प्रतिभाग किया। सर्वसम्मति से राजेश्वर मद्धेशिया को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक संजय गुप्ता को महामंत्री व सतीश चंद्र मद्धेशिया को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बेल्थरा नगर पंचायत चेयरमैन व मद्धेशिया समाज के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता ने किया, जबकि संचालन अशोक कुमार गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम में महराजगंज के लोकप्रिय नौतनवा के ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, नगर पंचायत चौक के चेयरमैन प्रतिनिधि अजय गुप्ता, निचलौल चेयरमैन प्रतिनिधि सुनील मद्धेशिया, परतावल चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश चंद मद्धेशिया सहित नगर पंचायत पनियरा के व्यवसायी प्रमोद मद्धेशिया, सन्तोष मद्धेशिया, मनोज मद्धेशिया, श्रवण मद्धेशिया प्रधान, परतावल से भीम मद्धेशिया, सन्तोष मद्धेशिया, कृष्णा महाजन, नौतनवा से कल्याण मद्धेशिया, गोपाल लोहिया, ठूठीबारी से राजू मद्धेशिया, विनोद मद्धेशिया, निचलौल से दिलीप मद्धेशिया, चंदन मद्धेशिया, सिसवा से रोशन मद्धेशिया, महराजगंज से विष्णु मद्धेशिया, शैलेन्द्र मद्धेशिया, विवेक गुप्ता, गामा मद्धेशिया, जवाहिर मद्धेशिया, सत्यप्रकाश मद्धेशिया, बेचू मद्धेशिया, रामप्रकाश गुप्ता, दशरथ गुप्ता सहित 500 से अधिक मद्धेशिया समाज के लोग सम्मिलित हुए।
Published : 21 July 2024, 7:35 PM IST
Topics : Madheshiya President Secretary अध्यक्ष कार्यकारिणी चुनाव जिलाध्यक्ष मद्धेशिया महराजगंज वैश्य समाज