
लखनऊ: आज पूरे देश में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। आज के इस खास मौके पर सभी राज्यों में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहीं उत्तर प्रदेश में भी गणतंत्र दिवस के लिए खास इंतजाम किए गए। आज यूपी के विधानसभा को तिरंगे से सजा गया। जहां आज मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ध्वजारोहण किया।
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में खूबसूरत सजे विधानसभा के अंदर और बाहर सुरक्षा के लिए भी कड़े इंतजाम किये गए थे। विधानसभा के हर कोने में पुलिस और सुरक्षाबल को तैनात किया गया था।
यहां पर गणतंत्र दिवस की झांकी निकाली। इसके के बाद बाइक रैली भी हुई। जिसमें पुलिस के जवानों के साथ प्रदेश के कुछ नौजवान नजर आए। इसके साथ ही यहां पर पुराने ज़माने की अलग-अलग तरह की कारों प्रदर्शनी भी लगा। ये वो कारें थी जिसे पुलिस और आर्मी के द्वारा इस्तेमाल की जा चुका है।
Published : 26 January 2022, 11:47 AM IST
Topics : arrangements Lucknow Republic Day UP Assembly उत्तर प्रदेश विधानसभा गणतंत्र दिवस तिरंगा मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ लखनऊ