गणतंत्र दिवस परेड अभ्यास, जाने किन क्षेत्रों में रहेगा ट्रैफिक प्रभावित

गणतंत्र दिवस परेड अभ्यास के कारण मध्य दिल्ली में इंडिया गेट के पास यातायात चार घंटे से अधिक समय तक प्रभावित रहेगा। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 11 January 2024, 10:57 AM IST

नयी दिल्ली: गणतंत्र दिवस परेड अभ्यास के कारण मध्य दिल्ली में इंडिया गेट के पास यातायात चार घंटे से अधिक समय तक प्रभावित रहेगा। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली यातायात पुलिस ने लोगों को विजय चौक और इस ऐतिहासिक स्थल के आसपास के चौराहों से बचने की सलाह दी है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार दिल्ली यातायात पुलिस ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘गणतंत्र दिवस परेड अभ्यास के कारण कृपया 11-01-2024 को सुबह सात बजे से पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे तक विजय चौक, रफी मार्ग-कर्तव्यपथ चौराहा, जनपथ-कर्तव्यपथ चौराहा और मान सिंह रोड-कर्तव्यपथ चौराहे से बचें।’’

गणतंत्र दिवस परेड अभ्यास के कारण बुधवार को भी यातायात प्रभावित रहा।

Published : 
  • 11 January 2024, 10:57 AM IST