रेनू सिंह बनीं दिल्ली चिड़ियाघर की नयी निदेशक

1997 बैच की यूपी कैडर की तेज-तर्रार महिला आईएफएस अफसर रेनू सिंह को केन्द्र की मोदी सरकार ने नई दिल्ली चिड़ियाघर का नया निदेशक नियुक्त किया है।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 2 March 2017, 6:01 PM IST

नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के चिड़ियाघर की कमान अब रेनू सिंह संभालेंगी। ये 1997 बैच की यूपी कैडर की आईएफएस अधिकारी हैं। इनके नियुक्ति संबंधी आदेश गुरुवार को भारत सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने जारी कर दिये हैं। रेनू सिंह अभी वर्तमान में मुख्य वन संरक्षक के पद पर लखनऊ में तैनात हैं। नई दिल्ली के हिंदू कालेज से पढ़ीं रेनू सिंह को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए देवी अवार्ड्स सहित कई अन्य पुरस्कार भी मिल चुके हैं। इनके पति अमिताभ यश यूपी कैडर के 1996 बैच के आईपीएस अफसर हैं औऱ अभी वर्तमान में पुलिस महानिरीक्षक, रेलवे, लखनऊ के पद पर तैनात हैं।

यह भी देखें: आईपीएस अमिताभ यश का एक मुलाक़ात में साक्षात्कार

नियुक्ति का आदेश

नई दिल्ली का चिड़ियाघर

वन्य प्राणी उद्यान को चिड़ियाघर भी कहा जाता है। दिल्ली का चिड़ियाघर एशिया के सबसे अच्छे चिड़ियाघरों में एक है। यह इंडिया गेट के पास स्थित है। 1959 में बने इस चिड़ियाघर का डिजाइन श्रीलंका के मेजर वाइनमेन और पश्चिम जर्मनी के कार्ल हेगलबेक ने बनाया था।

 

214 एकड़ में फैला है चिड़ियाघर

214 एकड़ में फैले इस जैविक उद्यान में जानवरों और पक्षियों की 22000 प्रजातियां और 200 प्रकार के पेड़ हैं। यहां पर ऑस्टेलिया, अफ्रीका, अमेरिका और एशिया से लाए गए पशु-पक्षी भी देखे जा सकते हैं। चिड़ियाघर में एक पुस्तकालय भी है जहां से पेड़, पौधों, पशु-पक्षियों के बारे में जानकारी ली जा सकती है।

Published : 
  • 2 March 2017, 6:01 PM IST

No related posts found.