Site icon Hindi Dynamite News

नया खतरा: 100 किलोमीटर की रफ्तार से बढ रहा निसर्ग चक्रवात, इन राज्यों में रेड अलर्ट

कोरोना संकट, अम्फान तूफान और अब निसर्ग चक्रवात का खतरा का देश में मंडरा रहा है। निसर्ग चक्रवात को लेकर देश के कुछ राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। जानिये, इस नये संकट से जुड़ा हर अपडेट..
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
नया खतरा: 100 किलोमीटर की रफ्तार से बढ रहा निसर्ग चक्रवात, इन राज्यों में रेड अलर्ट

मुबंई/नई दिल्ली: कोरोना संकट के बीच देश के कुछ क्षेत्रों में अब निसर्ग चक्रवात के खतरे को देखते हुए चेतावनी जारी की गयी है। हाल ही में आये इम्फान तूफान के बाद निसर्ग चक्रवात को भी एक बड़े खतरे के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि सरकार और संबंधित विभागों द्वारा इससे निपटने की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। लेकिन इसके बाजूद भी कई क्षेत्रों खासकर तटीय इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।  

मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवात निसर्ग कल बुधवार को महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में दस्तक दे सकता है। उत्तरी और दक्षिणी गुजरात तटों के पास अरब सागर में बन रहा कम दबाव मजबूत होकर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है। जिस कारण यह निसर्ग चक्रवात के रूप में बड़ा रूप धारण कर सकता है।

निसर्ग चक्रवात से जो राज्य प्रभावित हो सकते हैं, उनमें महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा मुख्यरूप से शामिल है।

आर्थिक राजधानी मुंबई और इसके आस-पास के जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। बाताया जाता है कि चक्रवात को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर बात की है और राज्य की तैयारियों का जायजा लिया है। 

जानकारी के मुताबिक यह चक्रवात 3 जून बुधवार को दस्तक दे सकता हैं। इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए सभी मछुआरों को अरब सागर से वापस बुला लिया है। इसके साथ ही 4 जून तक मछुआरों को सागर से दूर रहने को कहा गया है। मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तरी और दक्षिणी गुजरात तटों के सभी बंदरगाहों पर चक्रवात की चेतावनी के संकेत देने का परामर्श दिया है क्योंकि समुद्र में 4 जून तक स्थिति अत्यंत खराब रहने की संभावना है।
 

Exit mobile version