
नई दिल्ली: भारत ने जैसे ही टी20 वर्ल्ड कप-2024 का खिताब अपने नाम किया वैसे ही दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान कर दिया।
इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा ने भी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अब इस फेहरिस्त में रवींद्र जडेजा का नाम भी जुड़ गया है। जडेजा ने रविवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए अपने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की जानकारी दी।
Published : 30 June 2024, 5:24 PM IST
Topics : India Ravinder Jadeja Retirement T20 भारत रवींद्र जडेजा संन्यास