Site icon Hindi Dynamite News

सहारनपुर हिंसा का आरोपी ‘रावण’ हुआ गिरफ्तार..

सहारनपुर के शब्बीरपुर गांव में हुई जातीय हिंसा के आरोपी भीम आर्मी का संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
सहारनपुर हिंसा का आरोपी ‘रावण’ हुआ गिरफ्तार..

सहारनपुर:  सहारनपुर के शब्बीरपुर गांव में हुई जातीय हिंसा पर कोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए गुरुवार को 11 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। सहारनपुर हिंसा में आरोपी भीम आर्मी का संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चंद्रशेखर को हिमाचल प्रदेश के डलहौजी से पुलिस ने अरेस्ट किया है। बता दें कि सहारनपुर में हुए जातिय हिंसा में चंद्रशेखर का नाम सामने आया था। भीम आर्मी के संस्थापक पर जाति के नाम पर लोगों को भड़काने का आरोप है। साथ ही हिंसा फैलाने का भी आरोप लगा है।

बता दें कि रावण की तलाश में यूपी पुलिस पिछले 22 दिन से उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों की छानबीन रही थी  लेकिन उसका सुराग तक नहीं मिल पा रहा था। पुलिस ने रविवार को रावण व उसके तीन साथियों पर 12-12 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। चारों के कोर्ट से गैरजमानती वारंट भी जारी किए जा चुके हैं लेकिन फाइनली आरोपी रावण पकड़ा गया। साथ ही आपको बता दें कि संस्थापक चंद्र शेखर उर्फ रावण के भाई को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी  हैं।

सहारनपुर में भीम सेना के द्वारा पुलिस प्रसाशन पर जाम लगाकर पथराव कर, पुलिस चौकी में तोड़ फोड़ करने,आगजनी करने और मौके पर पहुंची मीडिया  से मारपीट कर उनके वाहनों और आसपास खड़े वाहनो में आग लगाने  वालो में प्रमुख अभियुक्त चंद्रशेखर उर्फ रावण को मु.अ.स.159/ 17 धारा 147, 148,335, 427 भादवि  मु. अ. स. 162/ 17 धारा 147, 148, 149, 307,332,353,436, 427भादवि व 07 कि.ला.ए. एक्ट व 3/ 4 लोक सम्प. क्षति निवा. अधि. में दिनांक 08.06.17 को जनपद मेरठ की  एसटीएफ एवं जनपद सहारनपुर की  स्वॉट टीम द्वारा हिमाचल प्रदेश के डलहौजी से गिरफ्तार किया  गया।

Exit mobile version