Site icon Hindi Dynamite News

Ratan Tata: रतन टाटा के निधन के बाद जानिए Tata Group के शेयरों का हाल

आज देश के रत्न रतन टाटा के निधन से देश को बड़ी अपूर्णीय क्षति हुई है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Ratan Tata: रतन टाटा के निधन के बाद जानिए Tata Group के शेयरों का हाल

मुंबई: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप (Tata Group) के चेयरमैन रहे रतन टाटा (Ratan Tata) का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार (Rites) आज मुंबई में किया जाएगा। उनके निधन (Demise) पर पूरे देश में शोक की लहर है। महाराष्ट्र और झारखड में राजकीय शोक घोषित किया गया है। उनके निधन की खबर से टाटा ग्रुप के शेयर मार्केट (Share Market) में उतार -चढाव की खबरें आ रही हैं।

शेयर मार्केट में टाटा की दो दर्जन से अधिक कंपनी लिस्टेड

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार रतन टाटा 1991 से 2012 तक टाटा ग्रुप के चेयरमैन रहे। नमक से लेकर सॉफ्टवेयर तक का कारोबार करने वाले टाटा ग्रुप की दो दर्जन से अधिक लिस्टेड कंपनियां है। 

टीसीएस मार्केट कैप के हिसाब से टाटा ग्रुप की सबसे मूल्यवान और देश की दूसरे सबसे वैल्यूएबल कंपनी है। इसकी लिस्टिंग 2004 में हुई थी। इसका मार्केट कैप करीब 15,43,114.33 करोड़ रुपये है। 

टाटा की ये है प्रमुख  कंपनियां

उनके ग्रुप की प्रमुख कंपनियों में टाटा मोटर्स, टाइटन, टाटा स्टील, ट्रेंट, टाटा पावर, टाटा कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स, इंडियन होटल्स, टाटा कम्युनिकेशंस, वोल्टास और टाटा एलेक्सी शामिल है। इनमें से अधिकांश कंपनियों के शेयरों (Share) में आज तेजी दिख रही है।

जानकारी के अनुसार रतन टाटा के निधन की खराब के बाद सेहत शेयर बाजार के निवेशकों में शेयरों में संभावित गिरावट की हलचल शुरु हो गई थी शेयर गिर जाएंगे। लेकिन अनुमान के मुताबिक शेयर बाजार पर कोई खास असर नहीं दिखा। 

टाटा मोटर्स में लगभग 2 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि टाटा केमिकल्स और इंडियन होटल्स कंपनी में 4 प्रतिशत तक की तेजी आई।

आज 10 अक्टूबर को देश के दोनों प्रमुख इंडेक्स (बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50) पॉजिटिव हैं। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 261 और निफ्टी-फिफ्टी 68 अंकों की बढ़त पर थे। इस दौरान टाटा ग्रुप की कंपनियों में से अधिकतम के शेयर हरे रंग में ही ट्रेड हो रहे थे। 5 पैसा पर उपलब्ध टाटा ग्रुप की सभी कंपनियों के डेटा के मुताबिक, केवल टाटा मोटर्स और ट्रेंट के शेयरों में हल्की गिरावट थी। टाटा केमिकल तो लगभग 5 फीसदी ऊपर था।

टाटा केमिकल्स, इंडियन होटल्स कंपनी, तेजस नेटवर्क्स, वोल्टास, टाटा एलेक्सी और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) में 1 से 4 फीसदी तक की तेजी रही। वहीं, बीएसई सेंसेक्स 0.27 फीसदी बढ़कर 81,690 पर पहुंच गया। 

अगर आप युवा है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप हमारी 'युवा डाइनामाइट' को विजिट कर सकते हैं। 
https://www.yuvadynamite.com/

Exit mobile version