Jharkhand: उपद्रवियों का पोस्टर चिपकाने पर गहराया विवाद, रांची के SSP को शो-कॉज नोटिस

झारखंड की राजधानी रांची में 10 जून को उपद्रव की घटना में शामिल कथित उपद्रवियों का पोस्टर लगाने का विवाद गहरा गया है। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 16 June 2022, 1:24 PM IST

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में 10 जून को उपद्रव की घटना में शामिल कथित उपद्रवियों का पोस्टर लगाने का विवाद गहरा गया है।

इस मामले में राज्य सरकार की ओर से रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार झा को शो-कॉज किया गया है।

राज्य के गृह विभाग के प्रधान सचिव राजीव अरूण एक्का ने आज इस संबंध में एसएसपी को से स्पष्टीकरण मांगा है और इस तरह की कार्यवाही को उच्च न्यायालय के आदेश के विपरीत बताया गया है। (वार्ता)

Published : 
  • 16 June 2022, 1:24 PM IST

No related posts found.