
रांची: झारखंड में रांची के एक बार में म्यूजिक को लेकर विवाद हो गया. इसमें हमलावरों ने डीजे संचालक की हत्या कर दी है। स्थानीय पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक घटना रविवार रात की है. बताया जा रहा है कि बार में म्यूजिक चलाने को लेकर विवाद हुआ था। दरअसल, रांची के एक्ट्रीम स्पोर्ट्स बार में 4 से 5 लड़के बैठकर शराब पी रहे थे। तभी DJ संचालक संदीप और रेस्टोरेंट के कर्मचारियों से उनका विवाद हो गया। रात एक बजे फिर बार पहुंचे लड़के और गोली चला दी
हालांकि विवाद को किसी तरह उस वक्त सुलझा लिया गया। नशे में धुत युवक भी वहां से चले गए। लेकिन बार बंद होने के बाद देर रात करीब एक बजे यही लड़के फिर पहुंच गए। उनमें से एक युवक ने पिस्टल निकाली और डीजे संचालक संदीप के सीने पर गोली चला दी। घटना में संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया।
इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि हत्या की जांच शुरुआत स्तर पर है। हर पहलू के बारे में पता किया जा रहा है। एसएसपी ने बताया कि एक को हिरासत में लिया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है।
Published : 27 May 2024, 9:56 AM IST
Topics : dispute DJ operator music Ranchi shot dead गोली झारखंड डीजे संचालक रांची हत्या