भारत में शुक्रवार से होगी रमजान की शुरुआत

इस्लाम धर्म के पवित्र महीने रमजान की शुरुआत भारत में शुक्रवार से होगी।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 22 March 2023, 9:02 PM IST

नई दिल्ली: इस्लाम धर्म पवित्र महीने रमजान की शुरुआत भारत में शुक्रवार से होगी।

दिल्ली के फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि देश में कहीं भी चांद नजर नहीं आने की सूचना मिलने के बाद चांद कमेटी ने यह फैसला किया कि पहला रोजा शुक्रवार को होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘देश में कहीं भी चांद नजर नहीं आया। ऐसे में चांट कमेटी की तरफ से फैसला किया गया है कि शुक्रवार को पहला रोजा होगा।’’

रमाजन इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना होता है। इसमें एक महीने तक इस्लाम धर्म को मानने वाले लोग रोजा रखते हैं।

Published : 
  • 22 March 2023, 9:02 PM IST

No related posts found.