Ramlila Maidan: सपा प्रमुख अखिलेश यादव बोले- हमें चंदा क्यों नहीं मिला? भ्रष्टाचार की एक लंबी सूची

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को पीएम मोदी समेत भाजपा सरकार पर बड़ा निशाना साधा। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 31 March 2024, 12:42 PM IST

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भाजपा सरकार पर बड़ा निशाना साधा। इस मौके पर अखिलेश ने अरविंग केजरीवाल की गिरफ्तारी, ईडी, सीबीआई की छापेमारी और भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा सरकार को अपने निशाने पर लिया। 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होने से पहले सपा प्रमुख ने कहा कि ब्रह्मांड में इतना झूठ किसी ने नहीं बोला होगा, जितना भाजपा ने बोला। अरविंद केजरीवाल को अरेस्ट करने से भारतीय जनता पार्टी की पूरी दुनिया में बदनामी हो रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की चिंता ये है कि वह इस बार सत्ता से जा रही है। इसका अंदाजा इस बार से लगाया जा सकता है कि जब हम दिल्ली आ रहे हैं और प्रधानमंत्री आज दिल्ली से बाहर जा रहे हैं।

अखिलेश यादव ने पूछा कि हमें चंदा क्यों नहीं मिला? भ्रष्टाचार की एक लंबी सूची है, यह भाजपा का एक नया आविष्कार है। भाजपा सोचती है कि ईडी, सीबीआई और आईटी को लगाइए और जितना चाहे उतना चंदा वसूल कीजिए..."

Published : 
  • 31 March 2024, 12:42 PM IST

No related posts found.