
नई दिल्लीः रमजान का महीना चल रहा है जिसके चलते भारत की राजधानी दिल्ली में फल-सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसे में आम जनता को काफी परेशानी का सामना कर पड़ रहा है।
इफ्तार और सहरी में इस्तेमाल होने वाले फल-सब्जियां बाजारों में हाई रेट में बिक रहे हैं। जैसे केले, सेब, खजूर, अंगूर, तरबूज व अन्य फल। इन सब में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। ऊंचे दामों के चलते इन फलों को कोई नहीं खरीद पा रहा है।
डाइनामाइट न्यूज़ को मिली जानकारी के अनुसार, यह सिर्फ इस साल ही नहीं, बल्कि हर साल होता है। फल-सब्जियों के दाम बढ़ जाते हैं, क्योंकि रमजान में इनकी मांग बढ़ जाती है। लेकिन इनकी महंगाई आम जनता व गरीबों के लिए मुश्किल खड़ी कर देती है।
दिल्ली के राजेंद्र नगर, लाजपत, कनॉट प्लेस, शादीपुर, इंद्रपुरी, मोती नगर, द्वारका व अन्य इलाकों में सेब के दाम 200 रुपए किलो और केले 100 रुपए दर्जन में बिक रहे हैं। वहीं, अमरूद और अंगूर 150 रुपए किलो के दाम में बेचे जा रहे हैं। इस चलते कई लोग भूख पेट अपना रोजा तोड़ते हैं क्योंकि इनके दाम उनकी जेब को पूरी तरह खाली कर दे रहे हैं।
बढ़ते दामाों को लेकर जो फल पहले लोग किलों में खरीद थे, वो अभी लोग 200-250 ग्राम भी नहीं खरीद पा रहे हैं। इसके अलावा, बढ़ते दामों का मुख्य कारण दिल्ली की आजादपुर, नजफगढ़, गाजीपुर और केशोपुर मंडी में फल-सब्जियों की कमी है, जिसके चलते दामों में उछाल आया है।
Published : 6 March 2025, 1:51 PM IST
Topics : fruits and vegetables Fruits Prices Increase Hindi News Prices Increased ramadan ramadan 2025 Vegetables Prices Increase