राजीव भरतरी उत्तराखंड वन विभाग के प्रमुख के पद पर बहाल, जानिये पूरी कानूनी लड़ाई के बारे में

भारतीय वन सेवा के वरिष्ठ अधिकारी राजीव भरतरी को साल भर चली कानूनी लड़ाई के बाद प्रदेश के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) पद पर बहाल कर दिया गया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 6 April 2023, 1:14 PM IST

देहरादून: भारतीय वन सेवा के वरिष्ठ अधिकारी राजीव भरतरी को साल भर चली कानूनी लड़ाई के बाद प्रदेश के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) पद पर बहाल कर दिया गया।

आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि भरतरी ने प्रदेश के वन विभाग के प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। भरतरी इसी माह की 30 तारीख को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

कॉर्बेट पार्क के बफर क्षेत्र में पाखरो और मोरघटटी वन प्रभागों में अवैध निर्माण तथा पेडों के अवैध कटान के आरोपों के बाद वन विभाग में बडे़ स्तर पर हुई फेरबदल के दौरान भरतरी को नवंबर 2021 में वन विभाग के प्रमुख के पद से हटाकर उत्तराखंड वन्यजीव बोर्ड का प्रमुख बना दिया गया था।

भरतरी ने राज्य सरकार के इस आदेश को केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) और उत्तराखंड उच्च न्यायालय में इस आधार पर चुनौती दी थी कि उन्हें हटाए जाने के पीछे राजनीतिक कारण थे।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उच्च न्यायालय ने  राज्य सरकार को उन्हें पद पर बहाल करने के आदेश जारी किए थे।

Published : 
  • 6 April 2023, 1:14 PM IST

No related posts found.