जहरीली गैस ने ली तीन युवकों की जान, सीवर टैंक की सफाई करने के दौरान दर्दनाक हादसा

राजस्थान के पाली शहर में एक सीवर टैंक की सफाई करने गए युवकों की जहरीली गैस की चपेट में आने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 6 May 2023, 12:03 PM IST

जयपुर: राजस्थान के पाली शहर में एक सीवर टैंक की सफाई करने गए युवकों की जहरीली गैस की चपेट में आने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान विशाल वाल्मीकि (28), करण वाल्मीकि (22) और भरत वाल्मीकि (20) के रूप में हुई है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार कोतवाली के थाना प्रभारी (एसएचओ) रविंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात को एक मैरिज गार्डन के सीवर टैंक की सफाई के लिए ये तीनों युवक टैंक के अंदर गए थे, लेकिन जहरीली गैस की चपेट में आने से वे बेहोश हो गए।

उन्होंने बताया कि बाहर मौजूद चौथा व्यक्ति भी अपने साथियों को बचाने के लिए टैंक के भीतर गया लेकिन दम घुटने के कारण वह तुरंत बाहर निकल आया।

थाना प्रभारी के अनुसार युवकों को किसी तरह बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

 

Published :  6 May 2023, 12:03 PM IST