राजस्थान: कुंड में डूबने से तीन बच्चों की मौत

राजस्थान में जैसलमेर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार शाम कुंड में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 22 June 2023, 8:43 AM IST

जैसलमेर: राजस्थान में जैसलमेर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार शाम कुंड में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई।

थानाधिकारी प्रेमाराम ने बताया कि बखे की ढाणी में पानी के कुंड में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान शौकत अली, रोजे खान और इस्माईल के रूप में की गई है तथा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में सीआरपीएफ की धारा 174 के तहत मृग दर्ज कर जांच की जा रही है।

 

Published :  22 June 2023, 8:43 AM IST