Site icon Hindi Dynamite News

Rajasthan Pradesh Congress President Govind Singh Dotasara : भाजपा सत्ता में बने रहने के लिये धर्म के नाम पर लोगों गुमराह कर रही है

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मंगलवार को भाजपा पर लोगों को धर्म के नाम पर गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने पहले राजस्थान की जनता को भ्रमित किया, अब लोकसभा चुनाव के लिए पूरे देश की जनता को मोदी और श्री राम मंदिर के नाम पर गुमराह कर रही है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Rajasthan Pradesh Congress President Govind Singh Dotasara : भाजपा सत्ता में बने रहने के लिये धर्म के नाम पर लोगों गुमराह कर रही है

जयपुर:  राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मंगलवार को भाजपा पर लोगों को धर्म के नाम पर गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने पहले राजस्थान की जनता को भ्रमित किया, अब लोकसभा चुनाव के लिए पूरे देश की जनता को मोदी और श्री राम मंदिर के नाम पर गुमराह कर रही है।

 डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक डोटासरा मंगलवार को सूरतगढ़ रोड स्थित केएलएम होटल में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा विकसित भारत संकल्प अभियान चला रही है लेकिन इसकी आड़ में मोदी- मोदी और श्री राम मंदिर का ही जिक्र कर रही है।‌

उन्होंने कहा, ‘‘अभियान के तहत भाजपा का देश को विकसित करने का विजन क्या है, किसी को कुछ पता नहीं, बस लोगों को धर्म के नाम पर गुमराह किया जा रहा है ताकि आने वाले लोकसभा चुनाव में फिर से सत्ता पर काबिज हुआ जा सके।’’

उन्होंने कह, ‘‘भाजपा लोगों को धर्म के नाम पर गुमराह कर रही है ताकि आने वाले लोकसभा चुनाव में फिर से सत्ता पर काबिज हुआ जा सके।’’

उन्होंने कहा प्रदेश में किसी को नहीं पता कि भजनलाल सरकार क्या करेगी। भाजपा को प्रदेश की जनता द्वारा दिए गए जनादेश का सम्मान करना चाहिए लेकिन वह जनता को कुछ नहीं समझती।

डोटासरा ने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार ने चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था को अपने अधीन कर लिया है और अब तो यह भी संशय है कि आगामी लोकसभा चुनाव होंगे भी या नहीं।

उन्होंने कहा भाजपा के पास बताने के लिये कुछ नहीं है और कांग्रेस के पास बताने को बहुत कुछ है। अशोक गहलोत सरकार ने हर वर्ग के लोगों के लिए बहुत कुछ किया है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि एक मिनट भी गंवाए बिना वे इस चुनाव को जीतने के लिए सारा जोर लगा दें।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि श्रीकरणपुर सीट पर भाजपा को जबरदस्त झटका लगेगा और जनता को कुछ नहीं समझने वाली भाजपा इस हार के बाद जनता को समझने लगेगी ।

प्रदेश के श्रीकरणपुर सीट पर पांच जनवरी को मतदान होगा जहां बुधवार शाम को चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा।

उल्लेखनीय है कि यहां कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन की वजह से इस सीट पर चुनाव रद्द हो गया था।

 

Exit mobile version