
गाजियाबाद: भारत सरकार के रेल और कोयला मंत्री पीयूष गोयल डीपीएस के एक ऐनुअल फंक्शन में शिरकत करने गाजियाबाद पहुंचे। राजनगर स्थित एक्सटेंशन पर रेल मंत्री पीयूष गोयल का भव्य स्वागत राज्यसभा के सांसद डा. अनिल अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया।
यहां बड़ी संख्या में गोयल का स्वागत करने व्यापारी, आम जनता और भाजपा के कार्यकर्ता पहुंचे।
इस दौरान रेल मंत्री ने लोगों से मोदी सरकार के काम-काज के बारे में बात की औऱ उनसे अपील की कि वे 2019 में फिर से मोदी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनवायें।
Published : 21 December 2018, 7:38 PM IST
Topics : अनिल अग्रवाल गाजियाबाद पियूष गोयल रेलमंत्री सांसद