Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आगरमालवा के लिये रवाना, जानिये ये अपडेट

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज मध्यप्रदेश में दसवें दिन उज्जैन जिले के झालरा गांव से प्रारंभ हुयी, जो पूर्वान्ह में आगरमालवा जिले में प्रवेश कर जाएगी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 2 December 2022, 12:11 PM IST

आगरमालवा: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज मध्यप्रदेश में दसवें दिन उज्जैन जिले के झालरा गांव से प्रारंभ हुयी, जो पूर्वान्ह में आगरमालवा जिले में प्रवेश कर जाएगी।

 

राहुल गांधी की अगुवायी में पदयात्रा सुबह छह बजे के आसपास उज्जैन जिले के झालरा गांव से प्रारंभ हुयी। उनके साथ यात्रा में एक सौ बीस नियमित पदयात्रियों के अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री एवं यात्रा के संयोजक दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, सैकड़ों वरिष्ठ नेता और हजारों कार्यकर्ता भी शामिल हैं।

पदयात्रा दस बजे के आसपास आज के पहले पड़ाव तनोड़िया गांव पर पहुंचकर विराम लेगी। इसके बाद अपरान्ह में पदयात्रा पुन: शुरू होगी और शाम तक आगरमालवा जिले के आगर छावनी चौक पहुंचेगी।

आज का रात्रि विश्राम कासी बरदिया में होगा। यात्रा शनिवार और रविवार को भी आगरमालवा जिले में रहेगी और चार दिसंबर को इसी जिले से राजस्थान में प्रवेश करेगी।

भारत जोड़ो यात्रा ने 23 नवंबर को महाराष्ट्र की सीमा से मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में प्रवेश किया था। इसके बाद से यह यात्रा खंडवा, खरगोन, इंदौर और उज्जैन जिले से होते हुए अागरमालवा जिले की ओर बढ़ रही है। (वार्ता)

Published : 
  • 2 December 2022, 12:11 PM IST

No related posts found.