राहुल गांधी ने धवन के निधन पर जताया शोक, कहा- कांग्रेस के लिये अपूरणीय क्षति

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के निजी सचिव रहे आरके धवन के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके निधन को कांग्रेस परिवार के लिये अपूरणीय क्षति बताया है। पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 7 August 2018, 12:24 PM IST

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के निजी सचिव रहे और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आरके धवन के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। धवन के निधन को राहुल ने कांग्रेस परिवार के लिये अपूरणीय क्षति बताया है।

राहुल गांधी ने धवन के निधन पर ट्वीट कर अपना शोक जताया।

राहुल ने शोक संदेश में कहा 'आरके धवन, जिन्हें मैं बचपन से जानता था, उनके अचानक इस तरह चले जाने से कांग्रेस परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। वह कांग्रेस के एक महत्वपूर्ण और वरिष्ठ सदस्य थे जिन्हें पार्टी में सभी प्रेम करते थे और सम्मान एवं आदर देते थे। उनके दोस्तों और परिवारजनों के प्रति मेरी दिल से संवेदनाएं।'

 

 

आरके धवन का  निधन सोमवार को दिल्ली के बीएल कपूर अस्पताल में हुआ। 81 वर्षीय धवन काफी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। 

Published : 
  • 7 August 2018, 12:24 PM IST

No related posts found.