
नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में मालगाड़ी की चपेट में आने से 16 मजदूरों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
मालगाड़ी से कुचले जाने से मजदूर भाई-बहनों के मारे जाने की ख़बर से स्तब्ध हूं। हमें अपने राष्ट्र निर्माणकर्ताओं के साथ किये जा रहे व्यवहार पर शर्म आनी चाहिए। मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 8, 2020
गांधी ने ट्वीट किया, “मालगाड़ी से कुचले जाने से मजदूर भाई-बहनों के मारे जाने की ख़बर से स्तब्ध हूं। हमें अपने राष्ट्र निर्माणकर्ताओं के साथ किये जा रहे व्यवहार पर शर्म आनी चाहिए। मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”(वार्ता)
Published : 8 May 2020, 11:16 AM IST