Radhika Apte बनीं मां, अपनी बेटी की पहली बार दिखाई झलक

एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी बेटी की तस्वीर शेयर की है। डाइनामाइट न्यूज़ पर पढ़िए पूरी खबर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 15 December 2024, 5:20 PM IST

मुंबई: एक्ट्रेस राधिका आप्टे (Radhika Apte) मां बन गई हैं और अब उन्होंने पहली बार अपनी प्यारी-सी बेबी गर्ल की फोटो अपने फैंस के साथ शेयर की है। 

डाइनामाउट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल (Instagram Handle) से फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपनी बेटी को ब्रेस्ट फीड (Breast Feed) करवाते नज़र आ रही हैं और साथ ही वह लैपटॉप पर काम भी कर रही हैं। राधिका ने इसके कैप्शन में लिखा, अपने बच्चे के जन्म के बाद अपनी पहली वर्क मीटिंग में लौट आई हैं। 

राधिका फोटो में ब्लैक कलर के टर्टल नेक स्वेटर पहने नज़र आ रही हैं। वही अपने बेबी को उन्होंने ग्रीन कलर का स्वेटर पहनाया हुआ है। इस क्यूट फोटो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और खूब लाइक्स और कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक्टर के फोटो शेयर करते ही उनके फैंस उन्हें खूब बधाईयां भी दे रहे हैं।

बता दें कि एक्ट्रेस ने अक्टूबर में अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया है। राधिका लंदन फिल्म फेस्टिवल में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए पहुंची थी। पिछले हफ्ते ही उन्होंने मां बनने की खुशखबरी को सबके साथ शेयर किया था। वहीं अब उन्होंने अपनी बेटी की  पहली झलक दिखाई है। 

राधिका और उनके पति बेनेडिक्ट टेलर 

'प्रेग्नेंसी मजेदार नहीं है'

राधिका आप्टे ने बताया कि उनके लिए प्रेग्नेंसी आसान नहीं थी। उन्होंने कहा प्रेग्नेंसी मज़ेदार नहीं है, कुछ लोगों के लिए बाकि लोगों की तुलना में प्रेग्नेंसी आसान होती। उन्होंने कहा कि प्रेग्नेंसी में शरीर लगातार बदलता रहता है। मैं झूठ नहीं बोलूंगी लेकिन इसके लिए खुद को मेंटली और फिजिकली तैयार करना बहुत जरूरी होता है। 

बता दें कि एक्ट्रेस ने 2012 में बेनेडिक्ट टेलर से शादी की थी और वे अब करीब 12 साल बाद पैरेंट्स बने हैं। 
 

Published :  15 December 2024, 5:20 PM IST