
चंडीगढ़: पंजाब के अमृतसर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बुधवार को एक खेत से पांच किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की गई। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि विशेष सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बीएसएफ के जवानों ने पंजाब पुलिस के साथ अमृतसर के अटारी गांव के बाहरी इलाके में एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया।
उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान वहां से एक बैग बरामद हुआ, जिसमें हेरोइन थी।
Published : 22 November 2023, 11:17 AM IST
Topics : Amritsar five KG heroin recovered International Border Punjab अंतरराष्ट्रीय सीमा अमृतसर पंजाब पांच किलो हेरोइन बरामद