
लखनऊ: चार दिन के लखनऊ दौरे पर गई कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा आज कांग्रेस मुख्यालय पहुंची। प्रियंका गांधी के कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
प्रियंका के मुख्यालय पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने जिंदाबाद-जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए और फिर देखते ही देखते कांग्रेस मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जमावड़ा लग गया।
गौरतलब है कि प्रियंका गांधी कांग्रेस महासचिव बनने के बाद पहली बार गत सोमवार को लखनऊ दोरे पर गई थी जहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। मेगा रोड शो करने के बाद प्रियंका गांधी ने भाई राहुल गांधी के साथ मिलकर प्रेस कांफ्रेंस कर जनता को संबोधित किया था, जिसके बाद बीते मंगलवार को प्रियंका ने कार्यकर्ताओं के साथ लगभग 16 घंटे तक बैठक कर चुनाव कैसे जीता जा सकता है इस मुद्दे पर बातचीत की और फिर प्रियंका ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि पीएम मोदी को टक्कर वो नहीं बल्कि उनके भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी टक्कर देंगे।
Published : 13 February 2019, 1:36 PM IST