
नई दिल्ली: हाल ही में प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी के जरिए एक बेटी की मां बनी। प्रियकां ने बेटी का नाम (Malti Marie Chopra Jonas) मालती मैरी चोपड़ा जोनासी रखा है। हालांकि, अब तक एक्ट्रेस ने अपनी बेटी की कोई भी तस्वीर सोशल मीड़िया पर शेयर नहीं की थी, लेकिन आखिकार प्रियंका चोपड़ा ने अपनी नन्हीं परी मालती मारी चोपड़ा जोनस की फोटो को शेयर कर दी है।
मदर्स डे का दिन सब के लिए बहुत ही खास होता है। सभी मांओं और उनके बच्चों के लिए खास था, लेकिन इसी मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस को पहली बार इसी दिन गले से लगाया।
इस खास दिन पर निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी की पहली तस्वीर को शेयर किया। जो सोशल मीड़िया पर ट्रेंड पर रहा है। यह फैमिली फोटो फैन्स को खूब पसंद आ रही है।
प्रियंका चोपड़ा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है। मदर्स डे पर हम पिछले कुछ महीनों में रोलरकोस्टर जैसे उतार-चढ़ाव से गुजरने के बारे में सोच रहे थे। हम जानते है। कि सिर्फ हमने ही नहीं कई अन्य लोगों ने भी ऐसा अनुभाव किया होगा। हमारी नन्हीं परी आखिरकार घर आ गई है।
Published : 9 May 2022, 11:51 AM IST
Topics : daughter Malti Marie Chopra Jonas picture Priyanka Chopra ट्रेड दिल्ली प्रियंका चोपड़ा मालती मैरी चोपड़ा जोनासी मुंबई सोशल मीडिया