The White Tiger Trailer: प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव की फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, देखें VIDEO

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक्टर राजकुमार राव और आदर्श गौरव स्टारर फिल्म द व्हाइट टाइगर का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में देखे ‘द व्हाइट टाइगर’ का ट्रेलर।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 22 December 2020, 4:07 PM IST

मुंबई: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक सफलता के झंडे गाड़ने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म का ट्रेलर काफी शानदार है। 

प्रियंका चोपड़ा ने इस फिल्म के ट्रेलर को ट्वीटर अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ''द व्हाइट टाइगर' का ट्रेलर यहां है। 22 जनवरी को यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।'

मूवी में एक्टर राजकुमार राव और आदर्श गौरव भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। 2 मिनट 31 सेकेंड के ट्रेलर में राजकुमार राव और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी फैंस को पसंद आ रही है। वहीं आदर्श गौरव के अभिनय की भी खूब तारीफ हो रही है। 

रिलीज होते ही यह ट्रेलर सोशल मीडिया पर खूब ट्रैड कर रहा है। 'द व्हाइट टाइगर’ के इस ट्रेलर में भारत में रह रहे लोगों के संघर्ष को दिखाया गया है।ट्रेलर में नजर आ रहा है कि कैसे आदर्श गौरव एक नौकर से रईस आदमी बन जाते हैं।

'द व्हाइट टाइगर' को रामिन बहरानी ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में पहली बार प्रियंका और राजकुमार राव साथ में काम कर रहे हैं।यह फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ नाम से 2008 में आये अरविंद अडिगा के नॉवल पर आधारित है।

Published : 
  • 22 December 2020, 4:07 PM IST

No related posts found.