
लंदनः ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का शुक्रवार को निधन हो गया। उनकी उम्र 99 साल थी। प्रिंस फिलिप के निधन से ब्रिटेन शोक में डूब गया है। प्रिंस फिलिप को ड्यूक आफ एडिनबर्ग भी कहा जाता था।
प्रिंस फिलिप ने 1947 में एलिजाबेथ से शादी की थी। उनका और महारानी एलिजाबेथ का करीब 73 साल का साथ रहा। दोनों ने 1997 शादी की 50वीं वर्षगांठ मनाई और इस मौके पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया था।
प्रिंस फिलिप के निधन की खबर के बाद ब्रिटेन में शोक छा गया है। ब्रिटेन की ऐतिहासिक इमारतों में ब्रिटिश ध्वज उनके सम्मान में झुका दिए गए और राष्ट्रव्यापी शोक की घोषणा कर दी गई है।
प्रिंस फिलिप गत फरवरी में कोरोना संक्रमित हो गए थे, जिसके बाद उन्हें 16 फरवरी को लंदन के निजी किंग एडवर्ड सप्तम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोरोना समेत हृदय संबंधी इलाज के बाद उन्हें 16 मार्च को लंदन के अस्पताल से छुट्टी मिली गई थी। उनका संक्रमण और हृदय संबंधी रोग का इलाज अब भी जारी था लेकिन इस बीच आज शुक्रवार को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
Published : 9 April 2021, 4:54 PM IST
Topics : Britain demise London Queen Elizabeth एलिजाबेथ द्वितीय निधन प्रिंस फिलिप बकिंघम पैलेस ब्रिटेन लंदन