प्रधानमंत्री मोदी ने मुरली मनोहर जोशी को जन्मदिन की दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी को 89वें जन्मदिन पर बधाई दी और उन्हें प्रेरणास्रोत बताया। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 5 January 2024, 12:06 PM IST

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी को 89वें जन्मदिन पर बधाई दी और उन्हें प्रेरणास्रोत बताया।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘डॉ. मुरली मनोहर जोशी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। सार्वजनिक सेवा और विद्वतापूर्ण गतिविधियों में उनके व्यापक योगदान ने हमारे राष्ट्र को समृद्ध किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह एक मार्गदर्शक और प्रेरणा के स्रोत हैं। शैक्षिक उन्नति की दिशा में उनके प्रयासों ने एक अमिट छाप छोड़ी है। इस विशेष दिन पर, हम उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं।’’

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार जोशी भाजपा के पूर्व अध्यक्ष हैं और अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री भी रहे चुके हैं।

Published : 
  • 5 January 2024, 12:06 PM IST

No related posts found.