Site icon Hindi Dynamite News

Presidential Election: द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए भरा नामांकन, जानिये कौन बना प्रस्तावक, PM मोदी, CM योगी समेत ये नेता रहे शामिल

राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए एनडीए के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने अपना नामांकन दाखिल कर लिया है। उनके सामने इस मुकाबले में विपक्ष के यशवंत सिन्हा है। हालांकि द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय मानी जा रही है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Presidential Election: द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए भरा नामांकन, जानिये कौन बना प्रस्तावक, PM मोदी, CM योगी समेत ये नेता रहे शामिल

नई दिल्ली: राष्ट्रपति चुनाव के लिए NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने आज अपना नामांकन दाखिल कर लिया है। द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के दौरान पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ,नितीन गडकरी समेत कई केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री व एनडीए के कई नेता शामिल रहे। 

द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति पद के नामांकन के चार सेट भरे गए, पहले सेट के प्रस्तावक पीएम मोदी रहे।

राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय मानी जा रही है। यदि वे जीतती हैं तो वह भारत के पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी। प्रतिभा पाटिल देश की पहली महिला राष्ट्रपति थी। संख्याबल और वोटों के गणित के हिसाब से राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए का वोट बैंक विपक्ष से बड़ा है, इसलिये द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय मानी जा रही है।  

नामांकन दाखिल करने से पहले द्रौपदी मुर्मू आज सुबह पहले संसद भवन पहुंची, जहां उन्होंने महात्मा गांधी समेत कई बड़े लोगों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। संसद भवन में कई नेताओं ने भी उनसे मुलाकात की। नामांकन के लिए कल वे उड़ीसा से दिल्ली पहुंची थी। 

राष्ट्रपति चुनाव के इस मुकाबले में द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ विपक्ष से यशवंत सिन्हा खड़े हैं। विपक्ष के उम्मीदवार के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा 27 जून को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

Exit mobile version