राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अस्पताल से मिली छुट्टी, मोतियाबिंद की सर्जरी सफल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की दाहिनी आंख का रविवार को यहां आर्मी हॉस्पिटल (रिसर्च एंड रेफरल) में मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 20 November 2022, 6:33 PM IST

नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की दाहिनी आंख का रविवार को यहां आर्मी हॉस्पिटल (रिसर्च एंड रेफरल) में मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया। यह जानकारी राष्ट्रपति भवन ने एक विज्ञप्ति में दी। 

विज्ञप्ति में कहा गया कि मुर्मू की सर्जरी सफल रही और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। चौंसठ वर्षीय मुर्मू की 16 अक्टूबर को आर्मी हॉस्पिटल में बायीं आंख का मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ था।(भाषा)

Published : 
  • 20 November 2022, 6:33 PM IST

No related posts found.