
तेजपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को असम के तेजपुर वायुसेना अड्डे पर सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। यह किसी लड़ाकू विमान की उनकी पहली उड़ान थी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक ग्रुप कैप्टन नवीन कुमार तिवारी ने राष्ट्रपति को सुखोई-30 एमकेआई में लेकर उड़ान भरी।
राष्ट्रपति तीनों सेवाओं की सर्वोच्च कमांडर हैं। वह फिलहाल असम की तीन दिन की यात्रा पर हैं।
वायुसेना अड्डे पर राष्ट्रपति की आगवानी एयर मार्शल एस पी धारकर, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने की।
सुखोई-30 एमकेआई दो सीट वाला बहुउद्देश्यीय लड़ाकू विमान है। इसे रूसी कंपनी सुखोई ने विकसित किया है और इसका निर्माण लाइसेंस के तहत भारत के हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने किया है।
Published : 8 April 2023, 1:30 PM IST
Topics : Draupadi Murmu Fighter Aircrafts President Sukhoi 30 उड़ान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लड़ाकू विमान सुखोई 30