राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के स्वास्थ्य में हो रहा सुधार

कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से संक्रमित अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और अब उन्हें बुखार नहीं है तथा अब वह बेहतर महसूस कर रहे हैं।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 4 October 2020, 11:47 AM IST

वाशिंगटन: कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से संक्रमित अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और अब उन्हें बुखार नहीं है तथा अब वह बेहतर महसूस कर रहे हैं।

व्हाइट हाउस के चिकित्सक डॉ. सीन कॉनले के मुताबिक राष्ट्रपति के इलाज के बाद उनके स्वास्थ्य में पर्याप्त सुधार हुआ है और कल शाम उन्होंने बिना किसी परेशानी के रेमेडिसिव की दूसरी खुराक ली। दिन भर उनके शरीर का तापमान 96 और 98 डिग्री के बीच रहा। उन्हें बुखार नहीं है तथा अतिरिक्त ऑक्सीजन की जरूरत नहीं है। अब वह बेहतर महसूस कर रहे हैं।

कॉलेन ने बताया कि अभी तक वह पूरी तरह ठीक नहीं है लेकिन चिकित्सकों की टीम उनके ठीक होने को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं।

विज्ञप्ति के अनुसार श्री ट्रम्प ने शनिवार की शाम बिजनेस का संचालन करते हुए और बिना किसी परेशानी के अस्पताल के कपड़ों में मैरीलैंड के वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर के इर्द-गिर्द घूमते हुए बिताया।

मेडिकल सेंटर द्वारा शनिवार को श्री ट्रंप का चार मिनट के वीडियो जारी किया, “श्री ट्रंप ने कहा कि वह बेहतर महसूस कर रहे है और जल्द ही वापस लौटेगे। उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिन ‘असली परीक्षा’ होने वाली है।”(वार्ता )

Published :  4 October 2020, 11:47 AM IST