सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण, राष्ट्रपति के हाथों अखिलेश यादव ने ग्रहण किया सम्मान

राष्ट्रपति भवन में बुधवार को पद्म पुरस्कारों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस खास मौके पर सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान दिया गया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 5 April 2023, 6:22 PM IST

नई दिल्ली: राष्ट्रपति भवन में बुधवार को आयोजित पद्म पुरस्कारों के सम्मान समारोह के दौरान समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान दिया गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों सपा संस्थापक का यह सम्मान ग्रहण किया। 

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान दिये जाने के विशेष मौके पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव और बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव राष्ट्रपति भवन में मौजूद रहे।

बता दें कि इस साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई थी, जिसमें 106 लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित करने का ऐलान किया गया।

इस सूची में 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री शामिल हैं। इस बार 19 पुरस्कार विजेता महिलाएं और सूची में विदेशियों/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई की श्रेणी के 2 व्यक्ति और 7 मरणोपरांत पुरस्कार प्राप्त करने वाले भी शामिल हैं। 

Published : 
  • 5 April 2023, 6:22 PM IST

No related posts found.