
मेरठ: लाखों की ठगी का आरोपी राजकुमार नामक व्यक्ति नाम बदल- बदल कर ठगी करता है। कभी राजकुमार तोमर बन जाता है। तो कभी राजकुमार प्रजापति बन कर व्यापारियों से ठगी करता है।
इस ठगी ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है। लंबे समय से मेडिकल पुलिस इसकी तलाश कर रही है, लेकिन वह हर बार पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो जाता है। राजकुमार के परिजनों ने मेडिकल थाने में राजकुमार की ग़ुमशुदगी और लंबे समय से घर न आने की भी लिखित में जानकारी दी है।
व्यापारियों से ठगी करने वाला व्यक्ति राजकुमार शहर भर में पोस्टर के माध्यम से सुर्खियों में आ गया है। इसकी सूचना पीड़ितों ने पुलिस और पत्रकारों को भी दी है। 13 जनवरी को नोचन्दी मैदान में होने जा रही गुर्जर अधिकार रैली के पोस्टर में राजकुमार गुर्जर के नाम से नजर आ रहा है।
ठगी राजकुमार पूरे शहर में छाया हुआ है। कई पीड़िताओं ने पुलिस के पास शिकायत भी दर्ज करवाई है। चूंकि आरोपी नाम बदल बदल कर चोरी करता है इसलिए पुलिस को वह चकमा देने में कामयाब हो जाता है। शहर में खुलेआम उसके पोस्टर लगे हैं जिस पर दबंगई से उसके नाम के आगे गर्जर लिखा है, लेकिन शहर की दबंग पुलिस अब तक इस शातिर बदमाश को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
Published : 10 January 2019, 7:09 PM IST