पूनम सिन्‍हा के साथ डिंपल यादव उतरी लखनऊ की सड़कों पर..किया रोड शो, उमड़ी भारी भीड़, शत्रुघ्न सिन्हा भी रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सपा, बसपा और आरएलडी प्रत्याशी पूनम सिन्हा ने नामांकन दायर करने के बाद रोड शो किया। इस रोड शो में पूनम के पति शत्रुघ्‍न सिन्हा और कन्‍नौज लोकसभा सीट से सांसद डिम्पल यादव भी शामिल हुईं। इस रोड शो में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। डाइनामाइट न्यूज़ की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 18 April 2019, 3:24 PM IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सपा, बसपा और आरएलडी प्रत्याशी पूनम सिन्हा ने नामांकन दायर करने के बाद रोड शो किया। इस रोड शो में पूनम के पति शत्रुघ्‍न सिन्हा और कन्‍नौज लोकसभा सीट से सांसद डिम्पल यादव भी शामिल हुईं।

लखनऊ के मेगा रोड शो में शामिल कन्‍नौज की सांसद डिम्‍पल यादव

पूनम सिन्‍हा अपने बेटे के साथ पर्चा दाखिल करने कलेक्‍ट्रेट पहुंची थी। जिसके बाद इस रोड शो का आयोजन किया गया।  ज्ञात हो कि पूनम सिन्‍हा मंगलवार को ही समाजवादी पार्टी में शामिल हुई थीं। 

सपा कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्‍वीकार करती डिम्‍पल यादव

रोड शो के दौरान उनके साथ सपा के अभिषेक मिश्रा, रविदास मल्होत्रा आदि तमाम वरिष्‍ठ सपा नेता मौजूद थे। इस दौरान सपा कार्यकर्तााओं में जबरदस्‍त उत्‍साह था। रोड शो में गाड़ियों का काफिला तकरीबन दो किमी लंबा था। रोड शो में सपा के अलावा गठबंधन के वरिष्‍ठ साथी नेता भी शामिल थे। इस दौरान सपा कार्यकर्ता डिम्‍पल यादव और अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाते रहे।

रोड शो के दौरान पूनम सिन्‍हा, डिम्‍पल यादव और  शत्रुघ्‍न सिन्‍हा

रोड शो के दौरान डिम्‍पल यादव और पूनम सिन्‍हा ने लोगों की ओर हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्‍वीकार किया। कार्यकताओं की भीड़ देखकर डिम्‍पल यादव भी बेहद उत्‍साहित दिख रही थीं। इस रोड शो के माध्‍यम से सपा न केवल लखनऊ बल्कि पूरे उत्‍तर प्रदेश में अपनी ताकत दिखाई है। 

राजनाथ सिंह के खिलाफ सपा ने कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा और कांग्रेस ने आचार्य प्रमोद कृष्णन को उतारकर लखनऊ की राजनीतिक लड़ाई को बेहद दिलचस्प बना दिया है।

Published : 
  • 18 April 2019, 3:24 PM IST

No related posts found.