
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 117 निर्वाचन क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान मंगलवार सुबह सात बजे शुरू हो गया।
तीसरे चरण में असम की चार, बिहार की पांच, छत्तीसगढ़ की सात, गुजरात की सभी 26, गोवा की दो, जम्मू कश्मीर की एक, कर्नाटक की14, केरल की सभी 20, महाराष्ट्र की 14, ओडिशा की छह, उत्तर प्रदेश की 10, पश्चिम बंगाल की पांच, दादरा एवं नगर हवेली की एक, दमन व दीव-एक सीट शामिल है। इसके अलावा तमिलनाडु के वेल्लोर और त्रिपुरा की पश्चिम सीट भी शामिल हैं, जहां पहले दूसरे चरण में वोटिंग होनी थी।
तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10 लोकसभा सीट पर भी मतदान हो रहा है। इनमें मुरादाबाद, रामपुर, सम्भल, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली और पीलीभीत शामिल हैं।
Published : 23 April 2019, 7:28 AM IST
Topics : कड़ी सुरक्षा तीसरे चरण मतदाता मतदान लोकसभा चुनाव