
लंदन: लंदन में बकिंघम पैलेस के गेट के पास की गई एक व्यक्ति की गिरफ्तारी को आतंकवाद से संबंधित नहीं माना जा रहा है। मेट्रोपोलिटन पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
इस बीच ब्रिटेन के सुरक्षा मंत्री टॉम तुगेनदत ने जोर देकर कहा कि उन्हें महाराज चार्ल्स और महारानी कैमिला के राज्याभिषेक समारोह से कुछ दिन पहले घटित हुई इस घटना में पुलिस की प्रतिक्रिया पर “बहुत गर्व” है।
बकिंघम पैलेस ने कहा कि घटना के समय महाराज और महारानी में से कोई भी महल में नहीं था।
पुलिस सूत्रों की ओर से संदिग्ध द्वारा किए गए कृत्य को ‘मानसिक स्वास्थ्य घटना’ के रूप में संदर्भित किया जा रहा है। संदिग्ध ने महल के गेट के पास कुछ कारतूस फेंके थे, जिसके बाद एक घातक हथियार रखने के संदेह में उसे गिरफ्तार किया गया था।
उन्होंने बताया कि कारतूस फेंकने वाले व्यक्ति के पास एक ‘संदिग्ध बैग’ पाए जाने के बाद एहतियात के तौर पर विशेष मेट्रोपोलिटन पुलिस के अधिकारियों को जगह-जगह तैनात किया गया था।
सरकार राज्याभिषेक से पहले “एक बड़े सुरक्षा अभियान” में लगी है।
तुगेनदत ने कहा कि “खुफिया सुरक्षा अधिकारी, पुलिस और अन्य सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महीनों से काम कर रहे हैं”।
Published : 3 May 2023, 6:01 PM IST
Topics : Buckingham Palace London police गिरफ्तार पुलिस बकिंघम पैलेस लंदन