
महराजगंज:थाना कोल्हुई क्षेत्र के दो गावों में और पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के दो गावों में कोरोंना पॉजिटिव मरीज़ मिले थे।इन्हे हॉटस्पॉट बनाया गया है।
कोरोना वायरस के जिले में 2 थाना क्षेत्र के अन्तर्गत चार गावो को हॉटस्पॉट घोषित किए गए है।जिनमें कोल्हुई थाना के अन्तर्गत बड़हरा इन्द्रदत्त व कम्हरिया बुजुर्ग गांव है।ये दोनों गाव पूरी तरह से सील है ।गाव के बाहर पुलिस का सख्त पहरा है।गांव की गलियों में पूरी तरह सन्नाटा छाया हुआ है।पुलिस लगातार गस्त कर रही है। लोग घरों में दुबके हुए है।हॉटस्पॉट गावों में प्रशासन के दिशा निर्देश पर रोजमर्रा की जरूरतों का सामान पहुंचवाया जा रहा है।पुलिस की सख्ती बरकरार है।हॉटस्पॉट गावों में किसी की इंट्री नहीं है। लोगो की जरूरत के कामों में पुलिस सहायता कर रही है।
Published : 16 April 2020, 3:00 PM IST
Topics : ।पुलिस Coronavvirus COVID 19 Hotspot हॉटस्पॉट