हरियाणा में 13 साल से फरार दो अरोपियों को पुलिस ने फ़रीदाबाद में किया गिरफ्तार

जबरन वसूली और डकैती के मामलों में लगभग 13 साल से फरार दो आरोपियों को यहां बल्लभगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 8 July 2023, 7:59 AM IST

फरीदाबाद: जबरन वसूली और डकैती के मामलों में लगभग 13 साल से फरार दो आरोपियों को यहां बल्लभगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों पर 50 हजार रुपये का इनाम था और उन्हें बृहस्पतिवार की देर रात गिरफ्तार किया गया ।

अधिकारियों ने बताया कि उन्हें शहर की एक अदालत में पेश किया गया जहां से दोनों को चार दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि दोनों की पहचान हिमांशु उर्फ जंगली और मनोज उर्फ बिल्ला के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ फरीदाबाद में रंगदारी, लूट और अवैध हथियार रखने आदि के 15 मामले दर्ज हैं। इनमें से छह मामलों में इन्हें अदालत ने भगोड़ा घोषित कर दिया था।

 

Published : 
  • 8 July 2023, 7:59 AM IST

No related posts found.