
लखनऊः लूट, चोरी, हत्या और डकैती जैसी घटनाओं को रोक पाने में नाकाम पुलिस उसी इलाके में कर रही है गश्त, जिस इलाके में नहीं होती है कोई भी वारदात। इस दौरान वहां की पब्लिक को परेशानी हो रही है। जिसके कारण कल रात वहां पुलिस और लोगों के बीच बहस भी हुई है।
सोमवार देर रात को लखनऊ के गोमतीनगर थानाक्षेत्र में जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा चला। जहां गश्त करने के दौरान पुलिस बहस करती नजर आ रही है। इस बहस का वीडियो भी बना कर वायरल किया गया है। दरअसल वीडियो बनाकर ये दिखाया जा रहा है कि पुलिस रात भर गश्त लगा रही है, लेकिन गश्त के नाम पर होती है खानापूर्ति।
यह भी पढ़ें: यूपी कैबिनेट में बड़ा फैसला, मैत्रेय समझौता समेत मदरसों के नाम में हुआ बड़ा बदलाव
पुलिस द्वारा रात को गश्त लगाने से सायरन की आवाज से वहां को लोगों को परेशानी हो रही है। जिस वजह से वहां एक आदमी की पुलिस से बहस हो गई। गोमतीनगर में रात गश्त से बजने वाले सायरन से परेशान व्यक्ति से हुई पुलिस कहासुनी की।
Published : 12 November 2019, 12:43 PM IST
Topics : Lucknow UP Police uttar pradesh उत्तर प्रदेश यूपी पुलिस लखनऊ