जवाहरलाल नेहरू की 128वीं जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की आज 128वीं जयंती है। इस मौके पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने उन्हें ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 14 November 2017, 10:07 AM IST

नई दिल्ली: आज भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की आज 128वीं जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर पीएम मोदी ने उन्हें ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि।

यह भी पढ़ें: सरदार पटेल के नाम को छोटा करने की कोशिश की गई: पीएम मोदी

पीएम मोदी के अलावा पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कई नेताओं ने शांतिवन में नेहरू की समाधि पर श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ें: नोटबंदी की सालगिरह: पीएम मोदी बोले, देशवासियों ने निर्णायक लड़ाई लड़ी और जीती

वहीं गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए कि पंडित जवाहर लाल नेहरू की 128वीं जयंती उन्हें नमन। साथ ही लिखा कि देश के लिए उनका बलिदान कभी भी नहीं भुलाया जा सकता है। 

जवाहर लाल नेहरू बच्चों के काफी चहेते थे। बच्चे लोग उन्हें प्यार से चाचा कहकर बुलाते थे। इसलिए इस दिन को पूरे देश में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। 
 

Published : 
  • 14 November 2017, 10:07 AM IST

No related posts found.