
वॉशिंगटन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों यात्रा पर गुरुवार तड़के अमेरिका पहुंचे। अमेरिका पहुंचकर PM मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से मुलाकात की।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अमेरिकी संसद के ऊपरी सदन सीनेट ने कल ही तुलसी गबार्ड की नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर (खुफिया निदेशक) के रूप में नियुक्ति की पुष्टि की है। इस मुलाकात को लेकर पीएम मोदी ने लिखा- मुलाकात के दौरान तुलसी गबार्ड को उनकी नियुक्ति पर बधाई दी।
भारत-अमेरिका के बेहतर रिश्तों से जुड़े कई मुद्दों पर बात की, जिसकी वो हमेशा से समर्थक रही हैं। PM मोदी ने अमेरिका पहुंचने से पहले फ्रांस की यात्रा की। जहां उन्होंने फ्रेंच राष्ट्रपति के साथ AI समिट की सह-अध्यक्षता की और कई द्विपक्षीय मुद्दों पर बात की।
मोदी आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। इसके अलावा वे कई बिजनेस लीडर्स और भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिलेंगे।
Published : 13 February 2025, 11:24 AM IST
Topics : Donald Trump Invite PM Modi India and US News hindi India US relations narendra modi in usa 2025 PM Modi US Visit डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका यात्रा नरेंद्र मोदी अमेरिका पीएम मोदी नरेंद्र मोदी भारत अमेरिका संबंध