
आजमगढ़: अन्तर्राष्टीय योग दिवस पर शहर में लोगों के बीच खासा उत्साह देखने को मिला। आजमगढ़ वासियों ने शहर के कई जगहों पर योग में हिस्सा लिया। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में जानिए शहर में किन-किन जगह हुआ योग का आयोजन..
पालीटेक्निक
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पालीटेक्निक ग्राउंड में लगभग 900 प्रतिभागियों ने आयुष मंत्रालय के प्रोटोकाल के तहत योग किया।
सुखदेव पहलवान स्टेडियम
अराजीबाग में कमिश्नर नीलम अहलावत सहित हजारों लोगों ने योग किया। श्री कृष्ण प्रिया योग शिरोमणि वृंदावन धाम के निर्देशन में यह योग कार्यक्रम हुआ।
कुंवर सिंह उद्यान
कुंवर सिंह उद्यान में जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह सहित हजारों लोगों ने पतंजलि योग समिति के योग प्रशिक्षक देव विजय यादव के निर्देशन में योग किया।
पुलिस लाइन
पतंजलि योग पीठ के तत्वाधान में जिला इकाई की तरफ से आयोजित योग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीआईजी उदय शंकर जायसवाल सहित हजारों लोगों ने पुलिस लाइन में योग किया।
Published : 21 June 2017, 3:08 PM IST
Topics : अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस आजमगढ़ उदयशंकर जायसवाल कमिश्नर चंद्रभूषण सिंह डीआईजी डीएम नीलम अहलावत योग योग दिवस